Hiranagar में सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Sunday, Feb 15, 2026-05:13 PM (IST)

हीरानगर (लोकेश) :  क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए रविवार को सुरक्षा बलों ने एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह संयुक्त अभियान जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम और सीमा सुरक्षा बल द्वारा मिलकर चलाया गया। यह तलाशी अभियान थाना हीरानगर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रत्नू चक, जंगी चक, तरनाह नाला और मथुरा चक सहित आसपास के इलाकों में चलाया गया। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील स्थानों, खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में गहन तलाशी लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। 

अभियान के दौरान आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई। अधिकारियों के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन एहतियात के तौर पर चलाया गया है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके और इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा बलों को सहयोग दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News