KV और Army Schools को धमकी भरे Email के बाद प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Tuesday, Jul 28, 2026-04:05 PM (IST)
जम्मू(संजीव दुबे/तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में केंद्रीय विद्यालयों (के.वी.) और आर्मी स्कूलों को ईमेल के जरिए मिली कथित धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्तों ने संबंधित स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली।
धमकी भरे ईमेल मिलने के तुरंत बाद सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। स्कूल परिसरों, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों की व्यापक जांच की गई। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने और मामले की जांच में जुटी हुई हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
