जम्मू के इस जिले में दिखा संदिग्ध, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Tuesday, Jun 11, 2024-10:07 AM (IST)

कठुआ(वरुण): कठुआ के मुख्य बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने भी तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार कठुआ के मुख्य बाजार में रात करीब 12 बजे बल्लू दी हट्टी के नजदीक लगे बेंच पर एक संदिग्ध व्यक्ति को बैठे देखा गया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और संदिग्ध की तलाश की गई। वहीं हर आने जाने वाले वाहन की जांच भी की गई।

जानकारी के अनुसार रात को बाजार के स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल पाया गया। लोगों का कहना है कि जिस तरह से रियासी में आतंकी घटना हुई उसके बाद लोगों में डर का माहौल है। अब उनके शहर कठुआ में भी संदिग्ध दिखने शुरू हो गए हैं जिससे वे काफी डरे हुए हैं। उन्होंने एस.एस.पी. कठुआ से जिले में सुरक्षा को बढ़ाने की मांग की।

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News