Kashmir News : इस जिले के युवक ने बढ़ाया मान, कई देशों को हराकर जीता Gold Medal

5/17/2024 12:07:35 PM

साम्बा(अजय): साम्बा जिले के विजयपुर क्षेत्र के ब्रिकमीला गांव के विनायक थापा ने श्रीलंका के कोलंबो में संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन की ओर से करवाई जा रही अंतराष्ट्रीय मार्शल आर्ट ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में 5 देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, चीन और भारत ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में फाइनल गेम भारत और चीन के बीच हुई थी। विनायक थापा ने चीन के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए ये स्वर्ण पदक हासिल कर अपने देश और जिला साम्बा के साथ-साथ माता-पिता का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें :  आधारशिला पोर्टल को लेकर शिक्षा विभाग ने लिया कड़ा संज्ञान, अधिकारियों को जारी किए आदेश

विनायक थापा अपने पैतृक गांव ब्रिकमीला पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत करने के साथ-साथ लोगो ने उन्हें मुबारकबाद दी। इस जीत के लिए उनके माता-पिता बहुत खुश हैं। विनायक स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद खुश हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने नौजवान युवाओं को कहा कि नशे को छोड़ कर खेलों में रुचि दिखाएं और अपने देश और गांव का नाम रोशन करें। इसके बाद वह ओलंपिक में हिस्सा लेकर वहां भी देश का तिरंगा लहराएंगे।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News