Samba: नड इलाके में तेंदुए का आतंक, बेजुबानों को बनाया निशाना, सहमे लोग

Friday, May 17, 2024-07:41 PM (IST)

सांबा  ( अजय ) : जिला सांबा के कड़ी ब्लाक नड में तेंदुए के आंतक से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है बीती रात भी तेंदुए ने नड के केयानी गांव में दस्तक देकर एक घोड़ी और भेड़ को अपना शिकार बना लिया। पीड़ित मुकल पुत्र कासिम अली ने बताया कि उनके घर में तेंदुए ने रात में घुसकर एक घोड़ी को मार दिया और भेड़ पर भी हमला किया, लेकिन इसमें भेड़  लहुलुहान हालत में उससे बच निकली, लेकिन घोड़ी को उसने वहीं पर मार दिया। 

ये भी पढे़ंः Bollywood Directors रोहित शेट्टी फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचे Kashmir, LG सिंहा से की मुलाकात

वहीं सुबह के समय स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे और स्थिति देखी। लोगों ने वाइल्ड लाइफ विभाग से अपील करते हुए कहा है कि इस तेंदुए को पकड़ कर उनको इस परेशानी से छुटकारा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तेंदुए ने कई जानवरों को अपना शिकार बनाया था और अब फिर से इसने अपना आंतक शुरू कर दिया है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News