Poonch के बेदार इलाके में दर्दनाक हादसा, नियंत्रण खोने से टेक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त

Saturday, Sep 21, 2024-05:58 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ): शनिवार को जिले की मंडी तहसील के बेदार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।  इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि  ट्रेक्टर-ट्राली के नियंत्रण खोने से यह  हादसा हुआ है, जिसमें सवार तीन लोग घायल हुए हैं  जिन्हें उपचार हेतु नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

ये भी पढ़ेंः  J-K में गृहमंत्री Amit Shah की रैली, तो वहीं Jammu का यह जिला No Flying Zone घोषित, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय पेश आया जब तहसील मंडी से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर तीन लोग अपने कामकाज के लिए जा रहे थे, वहीं जब ट्रैक्टर बेदार क्षेत्र में पहुंची तो अचानक नियंत्रण खोने अथवा तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद हादसे की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाल उपचार हेतु उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों को प्रथम उपचार देने के बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News