दुखद: सूरनकोट तहसील में जमकर हुई पत्थरबाजी, गर्माया माहौल

Wednesday, Aug 14, 2024-06:29 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  बुधवार शाम को जिले की सुरनकोट तहसील में दो गुटों में हुई झड़प के बाद हुई पत्थरबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु उपजिला अस्पताल सुरनकोट में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील में दो गुटों में भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों गुट किसी बात पर आपस में उलझ गए और दोनों और से विवाद इतना ज्यादा बड़ गया की दोनों और से पत्थरबाजी होने लगी। 

ये भी पढ़ेंः  J&K: अमरनाथ यात्रा की छड़ी मुबारक को पहलगाम ले जाया गया

दोनों और से चल रहे पत्थरों की चपेट में आकर मोहम्मद सादिक नामक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू कर 4 घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मोहम्मद सादिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ेंः Dr. Farooq के विवादित बयान पर Jammu में विरोध, जलाया पुतला


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News