झमाझम बारिश से मौसम बना सुहावना, गर्मी से राहत के बीच खतरे की आहट, Alert!
Sunday, Jul 12, 2026-03:46 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू में रविवार सुबह तड़के हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिन-रात की उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण मौसम काफी कूल और सुहावना हो गया। कई लोग घरों से बाहर निकलकर इस सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग, श्रीनगर के अनुसार 12 जुलाई को जम्मू में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए Orange Alert जारी किया गया है। देर रात और सुबह के समय चिनाब घाटी और पीरपंजाल रेंज के कुछ स्थानों पर तेज बारिश और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 13 से 18 जुलाई तक मौसम आमतौर पर गर्म और आर्द्र रहेगा, लेकिन बिखरे हुए स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। वहीं 19 से 21 जुलाई के बीच फिर से कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बौछारें हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारी बारिश के चलते चिनाब घाटी और पीरपंजाल के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और मडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे नालों, नदियों और भूस्खलन संभावित जगहों से दूर रहें और सतर्क रहें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
