क्या आज फिर बरसेंगे बादल ?... गर्मी से मिलेगी राहत! जानें Weather पर नई अपडेट
Monday, Jul 13, 2026-04:41 PM (IST)
बनी/कठुआ (राकेश): पिछले कुछ दिनों से 39 डिग्री के करीब तापमान के बीच उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को हल्की वर्षा होने से काफी राहत मिली। जिससे 4 से 5 डिग्री तापमान में गिरावटआई है। वहीं अभी मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानी आज भी वर्षा की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। कल कठुआ शहर के आसपास हल्की वर्षा हुई,लेकिन कुछ स्थानों पर जोरदार वर्षा भी हुई। इससे पहले गत सोमवार जिला में 19.5 एमएम वर्षा हुई थी।
13 से 17 जुलाई तक मौसम सामान्यतः गर्म और उमस भरा रहेगा। इस दौरान जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या आंधी के साथ कुछ जगहों पर तेज बौछारें हो सकती हैं। वहीं 18 से 20 जुलाई के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का नया दौर शुरू हो सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
