उधमपुर के इस इलाके में सड़क हादसा, कार और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर

5/6/2024 12:30:42 PM

उधमपुर(ओंकार सिंह): उधमपुर के चेनानी इलाके में सड़क हादसा होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार चेनानी में एक कार और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  Breaking News : पुंछ हमले में भारतीय सेना ने जारी किया आतंकियों का पोस्टर, रखा इतने लाख का इनाम

जानकारी के अनुसार चेनानी में एक मारूती कार ने टिप्पर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक को घायल हालत में पहले चेनानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जी.एम.सी. उधमपुर में रैफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News