उधमपुर के बसंतगढ़ में चौथे दिन भी सर्च अभियान जारी, अब इन इलाकों में भी की जा रही सर्च

5/2/2024 4:57:09 PM

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों द्वारा एक वी.डी.जी. की हत्या करने में शामिल आतंकवादी समूहों का पता लगाने के लिए अब यह जांच का दायरा कठुआ तक बढ़ा। पुलिस सेना और सी.आर.पी.एफ. ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान को चौथे दिन भी जारी रखा है। संदेह होने पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  Jammu के इस मुख्य मार्ग पर लोगों का धरना, यात्री हो रहे परेशान

वहीं अभी यह अभियान कठुआ जिले और उधमपुर जिले के जंगलों में चल रहा है और इलाकों को घेरा गया है। एक टीम कठुआ के जंगलों से आगे जा रही है तो दूसरी उधमपुर से आ रही है ताकि कोई गतिविधि दिख सके। बताया जा रहा है आंतकवादी के एक समूह की गतिविधियों को उधमपुर में एलो टॉप और सियोज के ऊंचाई वाले घने जंगली इलाकों से देखा गया था। उधमपुर और कठुआ के बीच बड़े ऊंचाई वाले वन क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत करने के लिए इन क्षेत्रों में अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) आनंद जैन सहित एस.एस.पी. उधमपुर जोगिंदर सिंह भी पूरी स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद हैं।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News