Jammu News : इस इलाके में चला पुलिस और CRPF का सर्च ऑपरेशन

4/23/2024 3:12:56 PM

अखनूर(रोहित मिश्रा): भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों और सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने अखनूर सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लोकसभा चुनाव के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए यह ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें :  10 दिन बंद रहने के बाद खुला यह ऐतिहासिक रोड, लोगों ने ली राहत की सांस

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने चिनाब के किनारे स्थित गांवों में संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। इस विषय में जानकारी देते पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस ने सीमावर्ती गांवों तक सतर्क अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से करवाना है ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया सके।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News