Nowshera में चोरों का आतंक, बड़ी वारदात को दिया अंजाम... सरपंच ने प्रशासन से की अपील

Wednesday, Jun 03, 2026-05:09 PM (IST)

नौशहरा ( अमित शर्मा )  :  नौशहरा क्षेत्र के कनैटी गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शामलाल पुत्र कस्तूरी लाल निवासी कनैटी की पिछली रात उनके तबेले से 72 भेड़ें चोरी हो गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि भेड़ पालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों की चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थानीय सरपंच सुनील ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना में शामिल आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगाकर चोरी हुए मवेशियों को बरामद किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News