Rajouri: झरने में डूबने से युवक की मौत, 2 को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Sunday, May 17, 2026-04:00 PM (IST)

राजौरी (शिवम) : जिला राजौरी के थाना दरहाल क्षेत्र स्थित बुधखनारी झरने में नहाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक स्थानीय युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ दोस्त झरने में नहाने गए थे, तभी अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आने से हादसा हो गया। 

घटना के बाद एक युवक पानी में लापता हो गया, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, सेना, सिविल प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा बड़े स्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोर युवकों ने भी अभियान में अहम भूमिका निभाई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आज लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News