नशे पर राजौरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 ड्रग तस्कर दबोचे
Wednesday, Mar 04, 2026-08:13 PM (IST)
राजौरी (शिवम बख्शी): नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजौरी पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वाहन भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना राजौरी की टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान न्यू बस स्टैंड, सलानी इलाके में एक संदिग्ध वाहन (नंबर JK02AL-7477) को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों के पास से हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारिक महमूद पुत्र परवेज अहमद निवासी हसप्लूट, तहसील थन्नामंडी, राजौरी तथा शौकत नजीर पुत्र नजीर हुसैन निवासी हसप्लूट, तहसील थन्नामंडी, राजौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीले पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्त कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना राजौरी में एफआईआर नंबर 98/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/25/29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।राजौरी पुलिस ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
