Jammu का यह जिला No Flying Zone घोषित, जानें वजह

Saturday, Sep 21, 2024-01:11 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी में 21 और 22 सितंबर को वी.वी.आई.पीज के दौरे होने जा रहे हैं। उक्त दौरे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर होंगे। पूरे देश से स्टार प्रचारक और वी.वी.आई.पीज राजौरी में जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूरे जिले को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  Jammu के इस इलाके से व्यक्ति का कंकाल बरामद, Terrorists से जुड़ा Link

जानकारी के अनुसार राजौरी के डी.एम. अभिषेक शर्मा, आई.ए.एस. द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिले में 20 सितंबर सुबह 10 बजे से 23 सितंबर 2024 की सुबह 10 बजे तक किसी भी प्रकार के ड्रोन और गुब्बारे के उड़ने पर पाबंदी है। इसके अलावा ड्रोन की मदद से किसी भी तरह की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर पाबंदी लगाई गई है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त आदेशों का उल्लंघन किया जाता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News