Waiting Ticket वालों के लिए राहत! रेलवे ने इन ट्रेनों में अचानक किया बदलाव, जानें पूरी जानकारी

Thursday, Jul 02, 2026-08:00 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ एवं आगामी दिनों में अपेक्षित व्यावसायिक मांग को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए 2 प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त वातानुकूलित कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य त्योहारी सीजन से पूर्व तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराना है।

गाड़ी संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - नई दिल्ली एक्सप्रेस में दिनांक 14 जूलाई 2026 से 16 जूलाई 2026 तक एक अतिरिक्त तृतीय वातानुकूलित श्रेणी कोच की अस्थायी वृद्धि की गई है। जिससे सैंकड़ों श्रद्धालु एवं पर्यटक लाभान्वित होते हैं।

इसी क्रम में, ट्रेन संख्या 12426 नई दिल्ली - जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस, जो देश की राजधानी को जम्मू से जोड़ने वाली प्रीमियम ट्रेन है, में भी दिनांक 11 जूलाई 2026 से 13 जूलाई 2026 व 16 जुलाई को एक अतिरिक्त तृतीय वातानुकूलित श्रेणी कोच अस्थायी रूप से लगाया जा रहा है। राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों की वेटिंग लिस्ट को देखते हुए, रेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके।

बडगाम-श्री माता वैष्णो देवी कटरा विस्टाडोम स्पेशल की सेवा अवधि बढ़ाई गई

इसके अतिरिक्त, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जम्मू मंडल द्वारा बडगाम-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बडगाम के मध्य संचालित की जा रही, विस्टा डोम स्पेशल ट्रेन संख्या 04687/04688 की सेवा अवधि को 02 नवम्बर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में ट्रेन दिनांक 31 अगस्त तक बनिहाल तक संचालित की जाएगी व 31 अगस्त 2026 के बाद ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा कटरा तक संचालित की जाएगी।

 किसी भी प्रकार की जानकारी, ट्रेन की स्थिति, समय-सारणी या अन्य सहायता के लिए यात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) का उपयोग कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News