Navratri से पहले रेलवे का अहम फैसला, यात्रियों को मिलेगी राहत

Tuesday, Mar 17, 2026-08:30 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): नवरात्रि के अवसर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ जाती है। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल ने ट्रेन संख्या 13151/13152 (कोलकाता–जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस) में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा 20 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अतिरिक्त कोच लगाने से लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी और मौजूदा डिब्बों में भीड़ कम होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने बताया कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। इसलिए हमने ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। हमारा मुख्य उद्देश्य यात्रियों को कंफर्म बर्थ देना और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाना है। हम लगातार वेटिंग लिस्ट की निगरानी कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर और कदम उठाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, अतिरिक्त कोच लगने से हर दिन 72 से 80 यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बर्थ की ताज़ा स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से चेक करें। जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे हर संभव प्रयास कर रहा है कि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News