Jammu की सड़कों पर उतरे बच्चों के माता- पिता, शिक्षा मंत्री से की सख्त एक्शन की अपील

Monday, Apr 06, 2026-03:48 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों की चिंताएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि इसी समय नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होती है और बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश होता है। इस दौरान निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूली, एनुअल चार्ज, किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

यदि जम्मू की बात करें, तो यहां भी हालात कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं। कई शिकायतों के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का निजी स्कूलों द्वारा सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर आज जम्मू में निजी स्कूलों के खिलाफ डोगरा फ्रंट द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में डोगरा फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता के साथ कई अभिभावक और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री और शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू से अपील की कि स्कूलों द्वारा वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क, अनिवार्य किताबें और यूनिफॉर्म की बिक्री पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News