Poonch: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई, चलाया तलाशी अभियान
Sunday, Aug 16, 2026-05:43 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 17 अगस्त से शुरू होने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसके चलते आज SOGs द्वारा दशनामी अखाड़ा मंदिर जहां श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रात्री रहने और खाने की व्यवस्था रहती है, उसके आस पास और मोहल्ला शंकर नगर के घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए एक एक घर की जांच करते हुए घरों में रहने वालों की जानकारी एकत्र की गई कि घर में कितने लोग रहते हैं, कितने किराएदार है वह कहां के मूल निवासी हैं और क्या काम धंधा करते हैं। वहीं इस अवसर पर एस ओ जी अधिकारियों ने लोगों को कहा कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति को शरण न दे, कोई संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी जानकारी पुलिस को 112 नम्बर दे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
