Poonch में बड़ा हादसा, सवारियों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार

Saturday, Mar 22, 2025-12:10 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। सवारियों से भरी गाड़ी पुल से टकरा गई। इस दौरान 14 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ेंः Kashmir Police की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात Drug Smugglers पर लिया यह Action

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे पुंछ नगर के बाहर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार कैंटर मैटाडोर के साथ हादसा हो गया। कैंटर मैटाडोर पुलस्त्य नदी पर बने शेर-ए-कश्मीर पर पुल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया जिसके चलते उक्त हादसा हुआ। इस हादसे से गाड़ी में सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल पुंछ स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ेंः अनुच्छेद 370 हटने का Jammu Kashmir पर क्या हुआ असर? गृहमंत्री अमित शाह ने दिया जवाब

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News