Poonch पुलिस मार्टियर टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न, ग्लैमरस क्लब को हरा कर स्टार वाइपर्स बना विजेता

Sunday, Sep 27, 2026-02:20 PM (IST)

पुंछ ( धनुज ) :   जिला पुलिस की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम Poonch में 31 अगस्त 2026 से आयोजित कराया जा रहा पुलिस मार्टियर टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न हो गया है। इस टूर्नामेंट में जिले भर की 56टीमों ने भाग लिया। आज इसका फाइनल ग्लैमरस क्लब पुंछ और स्टार वाइपर्स क्लब कनूईयां के बीच खेला गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे। फाइनल मैच और समापन समारोह की अध्यक्षता SSP पुंछ शफकत हुसैन और DC पुंछ अशोक कुमार शर्मा ने की जबकि विधायक एजाज अहमद जान और डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज संदीप वजीर इसके मुख्य अतिथि रहें।

 इस अवसर पर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां पहले बीस बीस ओवर में बराबरी पर रहा। जिसके उपरांत सुपर ओवर में कनूईयां वाइपर्स ने 16 रन बनाए। जिसके जवाब में ग्लैमरस क्लब क्लब कोई भी रन नहीं बना पाया और कनूईयां वाइपर्स ने 16रन से मैच जीत कर खिताब कब्जा लिया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को पचास हजार रुपए नकद और ट्राफी एवं उप विजेता टीम को चालीस हजार रुपए नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में कनूईयां वाइपर्स के मैहबूब शेख ने मैन ऑफ द मैच, बैस्ट डालर, बैस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ दा टूर्नामेंट सहित सबसे सबसे ज्यादा पुरूस्कार प्राप्त किए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News