पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, कुख्यात अपराधी को भेजा जेल

3/4/2024 5:47:10 PM

कठुआ: कठुआ पुलिस के राजबाग पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक कुख्यात अपराधी को पी.एस.ए. के तहत गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एस.डी.पी.ओ. बॉर्डर धीरज सिंह कटोच की देखरेख में तथा राजबाग के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राजेश्वर सिंह सलाथिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने एक कुख्यात अपराधी कमलदीप सिंह उर्फ रिंकू पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी जसरोटा को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि यह नशा तस्कर काफी समय से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और इस पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने/पशु तस्करी/शांति भंग करने तथा अन्य कई मामलों में एफ.आई.आर. दर्ज थीं। इस अपराधी को पी.एस.ए. के तहत गिरफ्तार कर जम्मू की कोट भलवाल जेल भेज दिया गया है।

गत 29 फरवरी को भी राजबाग पुलिस ने एक आरोपी मक्खनदीन पुत्र स्वर्ण दीन निवासी चक्क चौधरियां को पी.एस.ए. के तहत गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़ेंः- विभिन्न दलों, संगठनों के 500 से ज्यादा कार्यकर्ता BJP में शामिल


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News