नदी में गिरा नाबालिग, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई से बचाई जान

4/30/2024 2:29:20 PM

पुंछ(धनुज): आज दोपहर को पुंछ नगर के डुंगस क्षेत्र में एक 15वर्षीय युवक पांव फिसलने से पुलस्त्य नदी में गिर गया। नदी में गिरने वाले युवक की पहचान मोहम्मद अशफाक पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी गांव बाराछड तहसील मंडी के रूप में हुई है। फिलहाल युवक वर्तमान में मदरसा बनवत में रह कर शिक्षा प्राप्त कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  बेजुबान जानवरों पर बरसा कुदरत का कहर, मलबे में दबकर गई जान

जानकारी के अनुसार मोहम्मद नदी में गिर गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बेहोशी की हालत में पुलस्त्य नदी से बाहर निकाला और राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News