Rajouri में पुलिस का एक्शन मोड, NDPS के तहत की कड़ी कार्रवाई

Thursday, Feb 05, 2026-06:18 PM (IST)

राजौरी (शिवम बख्शी) :  राजौरी पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत नारकोटिक्स केस में शामिल एक आरोपी की अचल संपत्ति अटैच की है। अटैच की गई संपत्ति में रामपुर तलवाल (पीर कंजू) तहसील और जिला राजौरी के रहने वाले नाहिद चौधरी पुत्र मोहम्मद शफी का ₹20,37,970/- कीमत का एक मंजिला रिहायशी घर शामिल है। यह अटैचमेंट राजौरी पुलिस स्टेशन द्वारा NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए किया गया है। उपरोक्त आरोपी को राजौरी पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 605/2025 में NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 22 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

राजौरी पुलिस ड्रग तस्करी से लड़ने और नारकोटिक्स से संबंधित अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराती है, जिसमें अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को अटैच करना भी शामिल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News