J&K: सीमा क्षेत्र के खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Friday, Feb 20, 2026-09:50 PM (IST)

आर.एस.पुरा (मुकेश): अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव कोठे बरकत सिंह और आगरा चक इलाके में शुक्रवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब खेतों में कुछ संदिग्ध गुब्बारे पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां एक हवाई जहाज के आकार का सफेद-हरे रंग का गुब्बारा पड़ा मिला, जिस पर Pakistan International Airlines लिखा हुआ था। इसके अलावा एक पीले रंग का दिल के आकार का गुब्बारा भी मिला।

घटना की सूचना मिलते ही बॉर्डर पुलिस चौकी आगरा चक के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों गुब्बारों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज हवा के कारण ये गुब्बारे पाकिस्तान की ओर से बहकर भारतीय क्षेत्र में आ गए होंगे। पुलिस ने बरामद गुब्बारों को नियमानुसार सुरक्षित रख लिया है और मामले की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध पहलू को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News