नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ तीन गिरफ्तार

Saturday, Feb 14, 2026-04:24 PM (IST)

राजौरी (शिवम): नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजौरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में दो अलग-अलग नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और चरस जैसी नशीली सामग्री बरामद की है।

सुंदरबनी में 20 ग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस ने सुंदरबनी के आईटीआई नाका पर नियमित जांच के दौरान एक टैक्सी (सुजुकी अर्टिगा) नंबर JK12D-3360 को रोका। तलाशी लेने पर उसमें बैठे रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी गुरसाई, तहसील मेंढर जिला पुंछ के पास से करीब 20 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना सुंदरबनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत एफआईआर नंबर 09/2026 दर्ज की गई है।

थन्नामंडी में 30 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी पकड़े

एक अन्य मामले में पुलिस ने थन्नामंडी के मनयाल क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान वाहन नंबर JKF-3666 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वसीम यूसुफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ और तरफ महमूद पुत्र मोहम्मद फारूक, दोनों निवासी मनयाल, थन्नामंडी, के पास से करीब 30 ग्राम चरस बरामद की गई।

इस मामले में पुलिस थाना थन्नामंडी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत एफआईआर नंबर 12/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News