Amarnath Yatra के दौरान यात्री की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल टीम ने बचाई जान

Saturday, Jul 04, 2026-11:31 AM (IST)

बनिहाल(बिलाल वानी): अमरनाथ यात्रा 2026 के कई तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस दौरान एक तीर्थयात्री के बीमार होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान एक तीर्थयात्री को अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया।

जानकारी के अनुसार श्री अमरनाथ जी यात्रा के एक तीर्थयात्री को नवयुग टनल के पास अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इस दौरान एस.डी.एम. बनिहाल मोहम्मद नसीब बजरान के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे समय पर मेडिकल मदद पहुंचाई। उस यात्री को तुरंत एस.डी.एच. (SDH) बनिहाल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि अब उसकी हालत स्थिर है। हालत स्थिर होने पर यात्री की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे पहाड़ी इलाकों में आगे यात्रा न करने की सलाह दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News