Amarnath Yatra 2026 : तीर्थयात्रियों के तीसरे जत्थे को लेकर जारी हुआ Update, पढ़ें...

Saturday, Jul 04, 2026-10:09 AM (IST)

रामबन(बिलाल वानी): श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 कल से शुरू हो चुकी है। इस दौरान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु श्री अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच यात्रा के तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था शनिवार को जम्मू से बालटाल और पहलगाम स्थित दो बेस कैंपों की ओर जाते हुए सुरक्षित रूप से रामबन ज़िले में पहुंचा।

PunjabKesari, Amarnath Yatra 2026

जानकारी के अनुसार यह काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच रामबन से गुजरा। इस दौरान रामबन प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा की सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतज़ाम किए गए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News