Budha Amarnath के लिए निकली पवित्र छड़ी यात्रा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

Wednesday, Aug 26, 2026-04:13 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार बुधवार को पुंछ नगर स्थित प्राचीन श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर मंडी के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती के स्वरूप के प्रतीक पवित्र छड़ी यात्रा निकाली गई। जिसमें दशनामी अखाड़ा राज गुरु गद्दी के वर्तमान महन्त महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज की अगुवाई में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बम बम बोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ भाग लिया।

सबसे पहले पवित्र छड़ी का वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजन किया गया। जिसके उपरांत पवित्र छड़ी को श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर के बाहर लाया गया तो वहां पर जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से पुलिस बैंड की धुन पर छड़ी को सलामी दी गई। जिसके उपरांत छड़ी यात्रा श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई।

छड़ी यात्रा में उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी सहित कई बड़े नेताओं, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। यह छड़ी यात्रा देर शाम को श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां पर एक बार फिर पुलिस की तरफ से सलामी देने के उपरान्त छड़ी का पूजन कर उसे भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग पर स्थापित किया जाएगा। जिसके साथ ही मंदिर में तीन दिवसीय रक्षा बंधन दर्शन पूजन और मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए