गोलियों की आवाज से दहला जम्मू का यह इलाका, लोगों में फैली दहशत
Friday, Jun 06, 2025-04:16 PM (IST)

जम्मू (मोहित शर्मा) : जम्मू से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज दोपहर करीब 2:20 बजे गंग्याल चौक पर फायरिंग की एक घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवक की पहचान परमजीत सिंह निवासी सिहोरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमजीत सिंह गंग्याल थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला आपसी गुटबाजी का लग रहा है और इसमें किसी भी तरह का आतंकवाद से जुड़ा कोण नहीं है। इस घटना में घायल परमजीत सिंह को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी (GMC) जम्मू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गोलियों की आवाज से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here