LoC पर धायं धायं की आवाज के गूंजा इलाका, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Wednesday, Mar 04, 2026-11:15 AM (IST)

राजौरी ( शिवम बक्शी ) :  राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार तड़के संदिग्ध आतंकियों की गतिविधी मेहसूस होने पर भारतीय सेना ने कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:15 बजे तरकुंडी के अग्रिम क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को इस पार घुसने की कोशिश करते हुए देखा गया। सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है और व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

वहीं,  सूत्रों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और घुसपैठियों की तलाश के लिए सघन तलाशी ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले 19-20 फरवरी को भी राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया था, जिसमें आतंकियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News