Ganderbal के जंगलों में प्रकृति का तांडव, इलाके में फैली दहशत!
Saturday, Feb 28, 2026-10:47 AM (IST)
गंदेरबल ( मीर आफताब ) : गंदेरबल में बाबा दरिया दीन इलाके के जंगलों में भीषण आग लग गई, जिस पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक, आग करीब 2 घंटे पहले लगी और तेजी से जंगल के कुछ हिस्सों में फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं।
गंदेरबल के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO), इकबाल रसूल डार (IFS) ने कहा कि आग पर काबू पाने और इसे और फैलने से रोकने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा, “आग करीब 2 घंटे पहले लगी थी। हमारा स्टाफ जमीन पर है और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।”
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
