Amarnath Yatra 2026: गंदेरबल पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील, 5 बजे के बाद यात्रा मार्ग पर न करें सफर
Friday, Jul 17, 2026-08:43 PM (IST)
गंदेरबल ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम, दोनों प्रमुख मार्गों से सुचारू रूप से जारी है। यात्रा के मद्देनज़र पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं।
इसी क्रम में गंदेरबल पुलिस ने मिनीगाम बेस कैंप से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। सब-इंस्पेक्टर गुलज़ार अहमद ने लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा करते हुए बताया कि शाम 5:00 बजे के बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
