Jammu में भयंकर अग्निकांड से दहला इलाका! रातों-रात राख हुआ आशियाना, धूं-धूं कर जलीं गाड़ियां और कीमती सामान

Sunday, May 10, 2026-06:01 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह) : जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नानक नगर के सेक्टर-6 स्थित लेन नंबर 14-B में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लोगों ने पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और किसी के नियंत्रण में नहीं आ सकी।

घटना की सूचना तुरंत गांधीनगर पुलिस थाने और फायर एंड इमरजेंसी विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में खड़ी गाड़ियां, बाइक और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुके थे।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि आग से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। यह क्षेत्र गांधीनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News