सावधान! अगले 3 दिन नहीं होंगे जमीन-जायदाद के काम, Rajouri में पटवारियों ने किया ऐलान

Monday, Apr 13, 2026-08:19 PM (IST)

राजौरी ( अमित शर्मा ) :  राजौरी में पटवारी एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय (72 घंटे) हड़ताल शुरू कर दी है। जिला अध्यक्ष शबीर अहमद के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पटवारियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हड़ताल के चलते राजस्व से जुड़े कई कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला अध्यक्ष शबीर अहमद ने कहा कि एसोसिएशन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से संपर्क कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मजबूरन पटवारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। पटवारी एसोसिएशन ने सरकार से जल्द वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News