Jammu Kashmir में कैंसर रोकथाम की नई पहल, लड़कियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

Tuesday, Mar 03, 2026-12:59 PM (IST)

कटड़ा (अमित शर्मा): सरकार द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत कटड़ा स्थित सीएचसी में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है। मंगलवार को सीएचसी कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने एचपीवी वैक्सीन अभियान का विधिवत उद्घाटन किया।

PunjabKesari

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बच्चियों को इसका लाभ मिले। इस अवसर पर बीएमओ कटड़ा डॉ. रशपाल बलोतरा, सरदारी लाल दुबे, मनोज सदोत्रा, रंजीत सिंह सहित अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर वैक्सीन लगवाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News