कुपवाड़ा में Mid Day Meal रसोइयों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

Tuesday, Mar 31, 2026-02:53 PM (IST)

कुपवाड़ा (मीर आफताब): जिले में शिक्षा विभाग के मिड-डे मील रसोइयों ने मंगलवार को हंदवाड़ा के चिनार पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से नियमित वेतन देने और न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रही रसोइयों का कहना था कि उन्हें बेहद कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से साफ कहा कि या तो मिड-डे मील योजना को बंद किया जाए या फिर उन्हें उचित और नियमित वेतन दिया जाए।

महिला रसोइयों ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन केवल 30 रुपये के आसपास मेहनताना मिल रहा है, जो आज के समय में बेहद कम है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने कम पैसों में परिवार का गुजारा कैसे संभव है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Content Writer

Vatika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News