कुपवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, एक की मौ*त, अन्य गंभीर रूप से घायल

Monday, Mar 23, 2026-03:40 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कुपवाड़ा के मनिगाह शालाबथू इलाके में एक सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में चार लोग सवार थे। मृतक की पहचान उसी इलाके के निवासी के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत उप-जिला अस्पताल (SDH) कुपवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। मृतक के शव को भी अस्पताल लाया गया है और आवश्यक चिकित्सकीय तथा कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी की जा रही हैं। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News