पहलगाम में भीषण आग का तांडव, 3 मंजिला Hotel आग की चपेट में... मचा हड़कंप
Tuesday, Mar 17, 2026-12:16 PM (IST)
अनंतनाग (मीर आफताब): एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के लारिपोरा इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को भीषण आग लग गई, जिसने एक होटल की 3 इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज स्टेशन पहलगाम ने अपनी पहली दमकल टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में मदद के लिए फायर स्टेशन सल्लार अनंतनाग और फायर स्टेशन अशमुकाम से भी अतिरिक्त सहायता टीमें मौके पर भेजी गईं। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
