जम्मू में सवारियों से भरी Bus के साथ भयानक हादसा, मची चीख पुकार
Tuesday, Mar 17, 2026-01:39 PM (IST)
जम्मू (रोहित मिश्रा) : जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। खौड़ से अखनूर जा रही एक तेज रफ्तार बस रास्ते में स्कॉर्पियो से टकराकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 के करीब यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बस में 32 यात्री बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि, बस खौड़ से अखनूर की ओर जा रही थी। जब बस कोट गढ़ी क्षेत्र के पास पहुंची तो उसकी टक्कर एक स्कॉर्पियो से हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
