Ring Road पर दर्दनाक सड़क हादसे का भयानक मंजर! युवक की मौ*त

Monday, Mar 09, 2026-06:33 PM (IST)

आर.एस.पुरा ( मुकेश ) :   मीरां साहिब क्षेत्र में रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए GMC Jammu ले जाया गया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान आरिफ (18) पुत्र धनिया निवासी मीरां साहिब, जम्मू के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल पंकज (22) पुत्र अक्षय कुमार निवासी नगरोटा और गफूर (20) पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी नगरोटा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News