किश्तवाड़ में दिल दहला देने वाला हादसा! कार-डंपर की जोरदार टक्कर

Wednesday, Mar 18, 2026-07:03 PM (IST)

किश्तवाड़ (अजय): किश्तवाड़ में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा किश्तवाड़-पाडर रोड पर बोंजवार क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक अल्टो कार और सामने से आ रहे डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (नंबर जेके 06-7986) में चार लोग सवार होकर किश्तवाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और विपरीत दिशा से आ रहे डंपर (नंबर जेके 20बी-6823) से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद अशरफ पुत्र अब्दुल अहद वानी, निवासी काहरा डोडा, को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की पहचान मुदासिर अहमद पुत्र आशिक इलाही, मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्मद अशरफ और नफीज अहमद पुत्र मोहम्मद अशरफ, सभी निवासी काहरा डोडा, के रूप में हुई है। तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News