जंगल की रानी बच्चों संग लौटीं घर, देखें दिल छू लेने वाली VIDEO
Monday, Apr 27, 2026-11:37 AM (IST)
बारामूला(रेज़वान मीर): कुछ दिन पहले बारामूला के अल-मुस्तफा कॉलोनी क्षेत्र में एक तेंदुए और उसके छोटे-छोटे शावकों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया था। इस संयुक्त अभियान को वन्यजीव विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस और 46 आर.आर. (इंडियन आर्मी) ने मिलकर अंजाम दिया।
रेस्क्यू के बाद तेंदुए और उसके शावकों को वन विभाग के कंट्रोल रूम में कुछ दिनों के लिए निगरानी में रखा गया, क्योंकि शावक काफी छोटे थे और उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता थी।
आज वन विभाग द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद तेंदुए और उसके शावकों को सुरक्षित रूप से दूरस्थ जंगल में छोड़ दिया गया। जारी की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ अपने शावकों के साथ प्राकृतिक आवास में लौट गया है। स्थानीय लोगों ने इस सफल रेस्क्यू और पुनर्वास अभियान के लिए संबंधित विभागों की सराहना की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
