सांबा में Hit and Run: 9 वर्षीय बच्ची गंभीर घायल, आरोपी फरार
Wednesday, Apr 15, 2026-01:01 PM (IST)
सांबा (अजय सिंह): सीमावर्ती गांव पंजटीला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे चल रही बच्ची को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घायल बच्ची की पहचान सुमेयरा देवी पुत्री सुरजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमेयरा अपने घर रेईंयां गांव से पंजटीला की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बच्ची करीब आधे घंटे तक मौके पर तड़पती रही। बाद में स्थानीय लोगों को घटना का पता चला, जिन्होंने तुरंत उसे उपचार के लिए GMC जम्मू पहुंचाया।
डॉक्टरों के अनुसार हादसे में बच्ची की टांग में फ्रैक्चर हुआ है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फरार मोटरसाइकिल चालक को जल्द से जल्द पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
