काजीगुंड हादसे में एक लड़की की गई जान, जांच में जुटी पुलिस
Tuesday, Apr 28, 2026-10:44 AM (IST)
काजीगुंड(मीर आफताब): अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में एक सड़क हादसे में घायल हुई एक नाबालिग लड़की की SKIMS सौरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान फातिमा जान पुत्री मोहम्मद अल्ताफ पारे निवासी शामपोरा काजीगुंड के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को कुलबाग-काजी मोहल्ला लिंक रोड पर एक i20 कार ने तीन स्कूली छात्राओं को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना में शुरू में तीन लड़कियां घायल हुई थीं, लेकिन श्रीनगर स्थित टर्शियरी केयर अस्पताल में फातिमा जान के गंभीर चोटें लगने से उसकी जान चली गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार घायल हुई अन्य दो छात्राएं - तहमीना जान और आलिया जान इलाज करवा रही हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद काजीगुंड पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 102/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ड्राइवर, जो मौके से फरार हो गया था, उसे एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं हादसे की आगे की जांच अभी जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
