Rajouri में पुलिस जगह-जगह कर रही Announcement, लोगों को दी जा रही सख्त चेतावनी

Wednesday, Mar 18, 2026-05:43 PM (IST)

अमित शर्मा ( राजौरी )  :  राजौरी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सड़कों के किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के ASI ने बताया कि ऐसे वाहन मालिकों पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर छोड़ देते हैं और इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं, राजौरी के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में ट्रैफिक पुलिस बेहतर काम कर रही है और आम जनता को भी उनका सहयोग करना चाहिए, ताकि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रह सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News