ईरान संकट के बीच J&K के छात्रों की वापसी की मांग! महबूबा मुफ्ती ने PM मोदी को लिखा संदेश

Sunday, Mar 08, 2026-03:34 PM (IST)

जम्मू डेस्क :   ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष Mehbooba Mufti ने चिंता जताई है। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi से अपील की कि वहां पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को सुरक्षित तरीके से भारत वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

मेहबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान में हालात तेजी से खराब हो रहे हैं। वहां पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के हजारों छात्र इस समय मुश्किल स्थिति में फंसे हुए हैं और अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की, ताकि छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा उन्होंने भारत के विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar और विदेश मंत्रालय से भी अपील की कि जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाकर इन छात्रों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News