मानसून के चलते मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने बनाया यह Plan

Wednesday, Jul 17, 2024-02:28 PM (IST)

सांबा(अजय): डिप्टी कमिश्नर सांबा अभिषेक शर्मा के देखरेख में सांबा के कांफ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एन.डी.एम.ए.) के सहयोग से आपदा प्रबंधन पर एक टेबलटॉप अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों का अनुकरण करना, प्रमुख आपदा प्रबंधकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की रूपरेखा तैयार करना है।

यह भी पढ़ें :  लोगों के ऊपर लटक रही मौ/त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डी.सी. अभिषेक शर्मा ने विभिन्न आपदा परिदृश्यों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एस.ओ.पी.) की तैयारी और अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने तालमेल की तैयारी और प्रतिक्रिया प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाढ़ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की आपदाओं पर व्यापक चर्चा करके उसके उपाय तलाशने पर जोर दिया। बाढ़ की तैयारी के उपाय, बाढ़ प्रबंधन में चुनौतियां और बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान और बाद में की जाने वाली कार्रवाइयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो जरा संभल कर, कहीं आपके साथ भी न हो जाए ऐसा

डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा ने कहा कि बाढ़ के दौरान बैकअप की आवश्यकता, बसंतर और देवक नदियों के पास बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान करने और मनरेगा के तहत बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों को तेजी करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे स्थानों की पहचान करके युवाओं को एन.डी.आर.एफ./एस.डी.आर.एफ. की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर महीने एन.डी.आर.एफ. की 13वीं बटालियन के सहयोग से एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य एक प्रभावी आपदा और आई.आर.एस. योजना बनाना और किसी भी कमियों की पहचान करना है। इस मौके पर एस.एस.पी. सांबा विनय शर्मा, ए.डी.सी. सुरेश शर्मा, एस.डी.एम., ए.सी.आर., जिला अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी और एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और बी.एस.एफ. के प्रतिनिधि मौजूद थे।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News