जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इस Level का आएगा हिमस्खलन, देखें वीडियो

3/29/2024 3:04:58 PM

जम्मू-कश्मीर(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अथॉरिटी ने मध्यम-खतरे के स्तर का हिमस्खलन आने की भविष्यवाणी की है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। 

यह भी पढ़ें :  11वीं कक्षा की Revised Datesheet जारी, पढ़ें किस दिन होगा कौन-सा पेपर

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने शुक्रवार को कश्मीर के 4 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इन जिलों में बांदीपोरा, बारामूला, कुपवाड़ा और गांदरबल शामिल हैं। इन जिलों में हिमस्खलन होने की संभावना जताई गई है। लोगों से इन जिलों में न जाने की अपील की गई है और निवासियों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी पिछले 15 घंटों से बारिश हो रही है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News